
छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद रायपुर द्वारा प्रायोजित दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ 04 फरवरी 2026 को शासकीय वीर सुरेंद्र साय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गरियाबंद में किया गया । यह कार्यक्रम कॉर्डिनेटर सेल स्कीम के तहत संचालित किया जा रहा है । यह दो दिवसीय कार्यशाला 04 एवं 05 फरवरी 2026 को आयोजित हो रहा है जिसका शीर्षक “मॉलेक्युलर बायोलॉजी टेक्निक फॉर जेनेटिक मैटेरियल आइसोलेशन एंड एनालिसिस” है । जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में डॉ वीणा ठाकुर सहायक प्राध्यापक वनस्पति शास्त्र विभाग , शासकीय महाविद्यालय देवभोग उपस्थित हुए । कार्यक्रम का शुभारंभ मा सरस्वती के छायाचित्र में दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ किया गया । डॉ वीणा ठाकुर ने अपने व्याख्यान में जीवाणु एवं पादपों से DNA प्राप्तिकरण की तकनीक एवं शुद्ध DNA के विश्लेषण के बारे में बताया । साथ ही उपस्थित छात्र छात्रा के जिज्ञासा का भी समाधान किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री सी एल तारक, विशिष्ट अतिथि डॉ प्रभात रंजन , कन्वेनर श्री भुनेश्वर कुर्रे , कॉर्डिनेटर सेल प्रभारी डॉ सत्यम कुमार कुंभकार , भागीरथ सोनी , राहुल साहू , इंद्रसेन साहू , संजय कुमार और डॉ भंवर सिंह एवं समस्त छात्रा छात्राएं उपस्थित रहे । डॉ प्रीतम साहू द्वारा सफलतापूर्वक मंच संचालन किया गया।


