श्री सीमेंट परियोजना के विरोध में हजारों ग्रामीणों का प्रदर्शन, पुलिस लाठीचार्ज से तनाव बढ़ा

Spread the love

सण्डी चूना पत्थर खदान और सीमेंट प्लांट के खिलाफ संगठित विरोध

कवर्धा/खैरागढ़। खैरागढ़ जिले में शनिवार को श्री सीमेंट परियोजना के विरोध में ग्रामीणों और किसानों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। हजारों की संख्या में लोग प्रस्तावित सण्डी चूना पत्थर खदान और सीमेंट प्लांट के खिलाफ एकजुट होकर सड़कों पर उतरे। ग्रामीणों का कहना है कि परियोजना से उनकी जमीन, जंगल और आजीविका पर बड़ा खतरा मंडराने वाला है।

पुलिस लाठीचार्ज, अफरा-तफरी और तनाव

प्रदर्शन स्थल पर जब भीड़ बढ़ी तो स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इससे माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। कई स्थानों पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ पुलिसकर्मी भी ग्रामीणों की भारी भीड़ को देखकर भागते नजर आए। लाठीचार्ज के बाद प्रदर्शनकारियों में और आक्रोश बढ़ गया।

200 से अधिक ट्रैक्टर–ट्रॉलियों के साथ विशाल रैली

प्रदर्शन में शामिल ग्रामीणों ने 200 से अधिक ट्रैक्टर–ट्रॉलियों के साथ सैकड़ों गांवों से निकलकर छुईखदान की ओर विशाल रैली निकाली। रैली को रोकने के लिए पुलिस ने छुईखदान की सीमा पर बैरिकेडिंग और बल तैनाती की, लेकिन ग्रामीण वाहन छोड़कर पैदल ही आगे बढ़ गए।

एसडीएम कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

पुलिस रोक के बावजूद किसान और ग्रामीण पैदल चलते हुए एसडीएम कार्यालय तक पहुंचे। वहां उन्होंने 11 दिसंबर को प्रस्तावित जनसुनवाई रद्द करने की मांग का ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उनकी आपत्तियों का समाधान नहीं होता, तब तक वे किसी भी जनसुनवाई में हिस्सा नहीं लेंगे।

परियोजना पर बढ़ा विवाद, प्रशासन सर्तक

श्री सीमेंट परियोजना को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों की बढ़ती नाराजगी को देखते हुए प्रशासन सर्तक हो गया है। जिले में पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई गई है और जनसुनवाई से पहले सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?