चोर-चोरनी गिरफ्तार : शादी में गया था परिवार, सूने मकान में घुसकर उड़ाए 2.14 लाख रुपये, नेहरू नगर चौक से धराए

Spread the love

दुर्ग, 27 फरवरी 2026। थाना सुपेला क्षेत्र में सूने मकान से नगदी चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए अंतर्राज्यीय गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 2,14,000 रुपये नगद बरामद किए गए हैं। दोनों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 17 फरवरी 2026 को प्रार्थी यमिल वर्मा, निवासी सुपेला, ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 15 फरवरी को उनके मकान की लोहे की आलमारी में नगद राशि रखी गई थी। 16 फरवरी को परिवार की एक महिला सदस्य विवाह कार्यक्रम में शामिल होने भोपाल गई हुई थीं। 17 फरवरी की सुबह आलमारी खोलने पर उसमें रखी 500, 200 और 100 रुपये के नोटों की गड्डियां तथा अन्य नगदी गायब मिली। हालांकि आलमारी में रखे सोने के आभूषण सुरक्षित पाए गए।
रिपोर्ट के आधार पर थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 272/2026 के तहत धारा 305(ए) एवं 331(4) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। साथ ही कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और साइबर तकनीकी विश्लेषण के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई।
जांच के दौरान 27 फरवरी को सूचना मिली कि आरोपी नेहरू नगर चौक से अपने गृह राज्य उड़ीसा भागने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से चोरी की 2,14,000 रुपये नगद राशि बरामद की गई।
पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। इसके बाद प्रकरण में धारा 49, 54 और 61 बीएनएस भी जोड़ी गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनोज सबरी (21 वर्ष) एवं दुरपति सबरी (23 वर्ष), निवासी खांस बहार, थाना राजखड़ियार, जिला नुआपाड़ा (उड़ीसा) के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। मामले में आगे की विवेचना जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?