राज्य सरकार ने 3 फीसदी महंगाई राहत की बढोत्तरी का किया ऐलान, 1 जनवरी से मिलेगा एरियर्स, देखिये आदेश..

Spread the love

 

Chhattisgarh DA News : केंद्र सरकार ने अभी तक DA बढोत्तरी की घोषणा नहीं की है। तय परंपरा के मुताबिक 1 जनवरी से महंगाई भत्ता की लाभ कर्मचारियों को मिलना रहता है, लेकिन इस बार अप्रैल माह में भी केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ता बढोत्तरी को लेकर निर्णय नहीं किया है। फिलहाल छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को केंद्र के बराबर 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है। इसी साल 11 जनवरी को राज्य की विष्णुदेव साय सरकार ने महंगाई भत्ता में 3 प्रतिशत की बढोत्तरी को डीए को केंद्र के बराबर 58 फीसदी कर दिया था। हालांकि उस वक्त राज्य सरकार ने पेंशनर्स की डीए बढोत्तरी का आदेश जारी नहीं किया था।

लेकिन वित्त विभाग ने राज्य के पेंशनरों को महंगाई राहत (DR) में बढोत्तरी का आदेश जारी कर दिया है। आज जारी हुए आदेश में राज्य सरकार ने कहा है कि राज्य शासन के पेंशनरों व परिवार पेंशनरों को मूल पेंशन , परिवार पेंशन पर दिनांक 1 जनवरी 2026 से 55 प्रतिशत से बढ़कर 58 प्रतिशत डीआर (महंगाई राहत) मिलेगा। वहीं छठवें वेतमान के पेंशनरों को 1 जनवरी 2026 से 5 प्रतिशत की बढोत्तरी के साथ 257 फीसदी महंगाई राहत मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?