ग्राम हरदी में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ भव्य समापन

Spread the love

भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा प्रायोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (रासेयो) का सात दिवसीय विशेष शिविर दिनांक 27 जनवरी 2026 से 02 फरवरी 2026 तक ग्राम हरदी के शासकीय हाई स्कूल प्रांगण में आयोजित किया गया। इस शिविर का आयोजन शा. वीर सुरेंद्र साय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गरियाबंद के तत्वावधान में किया गया, जिसका समापन समारोह आज 02 फरवरी 2026 को गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
शिविर का मुख्य उद्देश्य “नशा मुक्त समाज के लिए युवा” था, जिसके अंतर्गत स्वयंसेवकों द्वारा जन-जागरूकता, स्वच्छता एवं सामाजिक सेवा से संबंधित विभिन्न गतिविधियाँ संचालित की गईं।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री उमेश यदु (प्रभारी प्राचार्य, शासकीय हाई स्कूल) उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री सी.एल. तारक (प्रभारी प्राचार्य) ने की।
विशिष्ट अतिथियों में डॉ. जी.एस. दास (प्रभारी प्राचार्य, शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय), श्री शेषनारायण गजभैये (जनभागीदारी अध्यक्ष), श्री बिसेलाल, ग्राम पंचायत के पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
इस विशेष शिविर में कुल 60 स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए सामाजिक सेवा कार्यों में योगदान दिया। कार्यक्रम अधिकारी (रासेयो) डॉ. सत्यम कुम्भकार द्वारा शिविर का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। समापन दिवस पर स्वयंसेवकों द्वारा शिविर स्थल की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश भी दिया गया।
समापन सत्र में डॉ. प्रीतम (सहायक कार्यक्रम अधिकारी), डॉ. पूजा सिंह, सुश्री करिश्मा साहू, डॉ. दीपक सिंह, महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं समस्त अतिथि व्याख्याता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के पैरी समूह द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?