दुर्ग जिले में विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ…

Spread the love

दुर्ग। 01 सितम्बर 2025।
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती हेतु जिला शिक्षा विभाग द्वारा विज्ञापन जारी किया गया है। जारी विज्ञापन के अनुसार जिले के 10 नवीन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक, प्रयोगशाला सहायक, प्रायोगशाला प्रभारी एवं प्राचार्य सहित कुल 71 पदों पर भर्ती की जाएगी।

भर्ती प्रक्रिया के लिए अभ्यर्थियों को 12 सितम्बर 2025 रात्रि 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा। आवेदन केवल आधिकारिक पोर्टल https://cgssa.in/sagesdurg/ पर ही स्वीकार किए जाएंगे।

आयु सीमा

न्यूनतम आयु : 21 वर्ष (01 जनवरी 2025 को)

अधिकतम आयु : 40 वर्ष

आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को शासन के नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

चयन प्रक्रिया

भर्ती में पारदर्शिता बनाए रखने हेतु चयन जिला स्तरीय गठन समिति द्वारा किया जाएगा।

व्याख्याता पद हेतु चयन में स्नातकोत्तर (60%) एवं स्नातक (30%) अंकों को महत्व दिया जाएगा।

शिक्षक एवं सहायक शिक्षक पदों पर चयन 10वीं, 12वीं एवं स्नातक अंकों के आधार पर होगा।

प्रयोगशाला एवं प्रायोगशाला सहायक पद हेतु 10वीं व 12वीं परीक्षा के अंकों का वेटेज दिया जाएगा।

वेतनमान

व्याख्याता : ₹38,100/-

शिक्षक : ₹35,400/-

सहायक शिक्षक : ₹25,300/-

प्रायोगशाला : ₹22,400/-

जिला शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे, ऑफलाइन आवेदन पत्र मान्य नहीं होंगे।

👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

पूरी जानकारी जानने के लिए पीडीएफ देखें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?