हॉस्टल अधीक्षिका के खिलाफ छात्राओं ने खोला मोर्चा, लगाए ये गंभीर आरोप, DEO ने उचित कार्रवाई का दिया आश्वासन, जाने पूरा मामला…..

Spread the love

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय छात्रावास की छात्राओं ने अधीक्षिका जगरानी खाका के खिलाफ गंभीर आरोप लगते हुए कलेक्टर को लिखित शिकायत सौंपी। छात्राओं ने छात्रावास में गुणवत्ताहीन भोजन, आवश्यक सुविधाएं नहीं मिलने और एक कर्मचारी पर मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। डीईओ ने मामले में जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

शिकायत में छात्राओं ने बताया कि पिछले कुछ समय से उन्हें घटिया गुणवत्ता का भोजन दिया जा रहा है। उनका कहना है कि भोजन के बजट में कमी का हवाला देकर गुणवत्ता से समझौता किया जा रहा है. आरोप है कि बाजार से सड़ी-गली सब्जियां मंगाई जा रही हैं, जिससे भोजन की गुणवत्ता प्रभावित हुई है। कई छात्राओं का स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। कुछ छात्राओं को अधपेट रहना पड़ रहा है, जबकि कई बीमार भी हुई हैं।

एक छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी बेटी की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाना पड़ा। उनका आरोप है कि छात्रावास प्रबंधन ने उपचार की समुचित व्यवस्था नहीं की, परिवार को स्वयं इलाज कराना पड़ा।

परेशान छात्राओं ने बुधवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत सौंपकर निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि उन्हें सुरक्षित वातावरण, पौष्टिक भोजन और योजनानुसार मिलने वाली सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। छात्राओं ने छात्रावास में पदस्थ एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पर मारपीट का आरोप भी लगाया है। उनका कहना है कि शिकायत करने पर अधीक्षिका नाराजगी जताती हैं। इसके अलावा छात्रावास में शासन की ओर से मिलने वाली निशुल्क आवश्यक सामग्री समय पर उपलब्ध नहीं कराई जा रही है।

परेशान छात्राओं ने बुधवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत सौंपकर निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि उन्हें सुरक्षित वातावरण, पौष्टिक भोजन और योजनानुसार मिलने वाली सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी एफ आर वर्मा ने जांच कराने की बात कही और आश्वासन दिया कि जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?