CG News : छत्तीसगढ़ के इस गांव में बढ़ा इस बीमारी का प्रकोप, एक की मौत, 50 से अधिक लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप….

Spread the love

खैरागढ़। वनांचल ग्राम पंचायत गातापार जंगल के आश्रित ग्राम लिमउटोला, सांकरी और गाड़ाघाट में डायरिया का प्रकोप देखने को मिला है। अब तक 50 से अधिक लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप लगाकर मरीजों का उपचार और दवा वितरण कर रही है।

बताया जा रहा है कि ग्राम लिमउटोला निवासी गायत्री देवी, उम्र 55 वर्ष की मृत्यु के बाद हुए नहावन कार्यक्रम व मृत्यु भोज में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए थे। भोज के अगले दिन यानी 31 अक्टूबर से कई लोगों को उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने लगी। बीमार ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पांडादाह और सिविल अस्पताल खैरागढ़ में भर्ती कराया गया, जबकि दो को गंभीर हालत में राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

ग्रामीण समारु गोंड, पिता सुखरू गोंड उम्र 37 वर्ष को बीती रात उल्टी-दस्त व पेट दर्द की शिकायत के बाद सिविल अस्पताल खैरागढ़ लाया गया था जिसकी इलाज के दौरान आज सुबह मौत हो गई। स्वास्थ्य और पीएचई विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पानी के सैंपल जांच को भेजे हैं। सीएमएचओ डॉ. आशीष शर्मा ने बताया कि हालात नियंत्रण में हैं और मरीजों की स्थिति में सुधार हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?