नई दिल्ली, 19 मई 2025 – भारतीय सेना की टेरिटोरियल आर्मी में ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह भर्ती “पार्ट टाइम कमिटमेंट, फुल टाइम करियर नहीं” की अवधारणा पर आधारित है, जिससे उम्मीदवार नागरिक जीवन और सैन्य सेवा दोनों निभा सकते हैं।
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 19 पद (18 पुरुष और 1 महिला) भरे जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया 12 मई 2025 से शुरू होकर 10 जून 2025 तक चलेगी। ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा 20 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी।
पात्रता मानदंड:
आयु सीमा: 18 से 42 वर्ष (10 जून 2025 तक)
शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक
उम्मीदवार को शारीरिक और चिकित्सकीय रूप से फिट तथा लाभप्रद रूप से नियोजित होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया:
- कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा
- सेवा चयन बोर्ड (SSB) द्वारा इंटेलिजेंस और पर्सनैलिटी टेस्ट
- मेरिट सूची के आधार पर चयन
- 6 महीने की प्री-कमीशन ट्रेनिंग
वेतनमान: चयनित उम्मीदवारों को लेफ्टिनेंट रैंक से शुरुआत करते हुए ₹56,100 – ₹1,77,500 तक का वेतन और ₹15,500 मिलिट्री सर्विस पे मिलेगा।
इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट www.indianarmy.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क ₹500 रखा गया है।
अधिक जानकारी, अधिसूचना व आवेदन लिंक:
Territorial Army Bharti 2025 पदों की अधिक जानकारी के लिए Official Notification PDF Link अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन देख सकते है।
विषय | सुचना |
ऑनलाइन आवेदन लिंक | Apply Now |
विभागीय विज्ञापन | क्लिक हियर |
डाउनलोड Syllabus | क्लिक हियर |