UPSC CSE 2024 टॉपर शक्ति दुबे की सफलता की कहानी: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज, 22 अप्रैल 2025 को सिविल सेवा परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इस बार टॉप रैंक हासिल की है शक्ति दुबे ने, जबकि दूसरा स्थान हर्षिता गोयल को मिला है। सरकारी अधिसूचना के अनुसार, इस चयन प्रक्रिया के तहत कुल 1,129 पद भरे जाएंगे, जिनमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 180, भारतीय विदेश सेवा (IFS) के 55 और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 147 पद शामिल हैं।
शिक्षा पृष्ठभूमि: कहां से की पढ़ाई Shakti Dubey ने?
शक्ति दुबे ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्रयागराज में प्राप्त की। UPSC 2024 टॉपर Shakti Dubey ने स्नातक की पढ़ाई इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पूरी की। इसके बाद उन्होंने 2018 में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से बायोकेमिस्ट्री में परास्नातक की डिग्री प्राप्त की। गौरतलब है कि Shakti Dubey ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा को अंग्रेजी माध्यम से तैयारी करके टॉप किया है।