कमिश्नरेट सिस्टम के बाद बढ़ी सख्ती: मरीन ड्राइव BSUP कॉलोनी में तड़के सुबह 4 बजे पुलिस वेरिफिकेशन अभियान

Spread the love

रायपुर। रायपुर मरीन ड्राइव के बीएसयूपी काॅलोनी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब लोग सोकर उठे ही नहीं थे और तड़के ही पुलिस की टीम उनके दरवाजे पर पहुंच गई। पुलिस को अपनी चौखट में अचानक देख लोग घबरा गए। पुलिस ने काॅलोनी में रहने वाले लोगों का मौके पर ही वेरीफिकेशन किया और पूछताछ की।

सरप्राइज चेकिंग के दौरान पुलिस ने काॅलोनी में खड़ी गाड़ियों के कागजात व उनके मालिकों के संबंध में भी पूछताछ की। इस दौरान संदिग्ध आचरण वाले लोगों को नोटिस देकर तेलीबांधा थाने तलब किया गया।

बीएसयूपी कालोनी मरीन ड्राईव में कुल 40 ब्लाक व 640 क्वाटर हैं। आज सुबह करीब साढ़े 4 बजे पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों के द्वारा बीएसयूपी कालोनी मरीन ड्राईव औचक चेकिंग की गई। इस दौरान पुलिस वहां रह रहे लोगों का वेरिफिकेशन किया। साथ ही परिवार में कितने लोग हैं, कहां से आए है और क्या-क्या काम करते है। सभी तरह की जानकारी ली गई। वहां निवासरत लोगों की गाड़ियों का नाम नंबर नोट कर गाड़ियों के कागजात जांचे गए।

मालूम हो कि बीते 3 फ़रवरी को संवाद से समाधान कार्यक्रम के अंतर्गत बीएसयूपी कॉलोनी में ADCP (मध्य जोन) तारकेश्वर पटेल व ACP रमाकांत साहू (मध्य जोन) व थाना प्रभारी तेलीबांधा द्वारा बैठक ली गई थी। इस दौरान उनकी समस्याओं को सुना गया था। कॉलोनीवासियों ने 3 समस्याएं बतायी थी।

1 कालोनी व देवारपारा के बीच का दीवार टुटा होना जिससे असामाजिक तत्वों का कालोनी में प्रवेश होता है।

2 शिकायत करने हेतु कोईसंपर्क नंबर का न होना।

3 सीसीटीवी कैमरे लगवाना।

शिकायतों में से 2 शिकायतों का निराकरण कर दिया गया है। सीसीटीवी कैमरा लगाने हेतु प्रयास जारी है।

कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद पुलिस की सक्रियता लगातार पेट्रोलिंग व असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई, नशे के खिलाफ लगातार अभियान तेज है। साथ ही चेकिंग भी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?