राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम छिपा में प्रारंभ

Spread the love

डोंगरगढ़। शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोंगरगढ़, उच्च शिक्षा विभाग तथा हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के निर्देशानुसार आज दिनांक 23 दिसंबर 2025 को ग्राम छिपा, विकासखंड डोंगरगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ किया गया।
यह शिविर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. ई. वी. रेवती के मार्गदर्शन में तथा कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती नीलम चतुर्वेदानी एवं श्री एच. आर. पदमे के कुशल नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है।


उद्घाटन समारोह में गणमान्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति
शिविर के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डोंगरगढ़ विधायक माननीय हर्षिता स्वामी बघेल जी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता हीराराम वर्मा जी, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत डोंगरगढ़ ने की।
विशिष्ट अतिथियों में माननीय गुलशन लिल्हारे (जनपद सदस्य), जीवन वर्मा (अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति), माननीय विजय राज चौहान जी (अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डोंगरगढ़ शहर), माननीय के. विनायक राव जी (पार्षद टिकरापारा वार्ड क्रमांक 3), श्री ओमप्रकाश लिल्हारे जी (सरपंच ग्राम पंचायत छिपा), यदुकुमार वर्मा जी (उपसरपंच), श्रीमती सरिता श्रीवास्तव (पंचायत सचिव), नितिन शांडिल्य (सहायक ग्रेड-1) सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी, पंचगण एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।


राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ शुभारंभ
मुख्य अतिथि द्वारा फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया गया। तत्पश्चात स्वामी विवेकानंद एवं छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन कर राष्ट्रीय सेवा योजना का ध्वज फहराया गया। इसके बाद राष्ट्रीय गीत एवं राजकीय गीत का सामूहिक गान किया गया। अतिथियों का स्वागत गुलाल, पुष्पगुच्छ एवं बैज लगाकर किया गया।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. ई. वी. रेवती ने स्वयंसेवकों को आशीर्वचन प्रदान करते हुए समाज सेवा के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
मुख्य अतिथि विधायक माननीय हर्षिता स्वामी बघेल जी ने अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय सेवा योजना की थीम “नशामुक्त समाज के लिए युवक” पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए स्वयंसेवकों से सामाजिक जागरूकता के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
विजय राज चौहान जी ने एनएसएस के उद्देश्यों एवं समाज में इसकी भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। वहीं ग्राम पंचायत सरपंच श्री ओमप्रकाश लिल्हारे जी ने स्वयंसेवकों को शुभाशीष देते हुए सात दिवसीय विशेष शिविर के आयोजन हेतु महाविद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।


प्रतीक चिन्ह भेंट कर अतिथियों का सम्मान
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। मंच संचालन श्रीमती नीलम चतुर्वेदानी द्वारा किया गया एवं अतिथियों के प्रति आभार श्री एच. आर. पदमे ने व्यक्त किया।


स्वयंसेवकों की सक्रिय सहभागिता
इस अवसर पर महाविद्यालय से एवलाल मेश्राम, प्रिया ठाकुर, शिविर नायक चंद्रदेव, शिविर नायिका हेमलता, लोकेश्वर, शिखा, साहिल, युवराज, योगिता, आकाश, दीपिका, छबिलाल, रेणुका, यश वर्मा, दिव्या वर्मा, आंचल, संजना, युवराज यादव, योगेश्वरी, संगीता देवांगन, प्रीति बोरकर, युवराज साहू सहित बड़ी संख्या में एनएसएस स्वयंसेवकों ने सहभागिता की।
औचक निरीक्षण
शिविर स्थल का औचक निरीक्षण हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के भूतपूर्व समन्वयक आदरणीय आर. पी. अग्रवाल सर एवं वर्तमान समन्वयक आदरणीय जैनेंद्र दीवान सर द्वारा किया गया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद एवं छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर स्वयंसेवकों को आशीर्वचन प्रदान किए तथा शिविर की व्यवस्थाओं की सराहना की।
यह सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम छिपा में सामाजिक जागरूकता, नशामुक्ति, स्वच्छता एवं सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?