
ग्राम कपसदा में प्रथम दिवस उत्साह व गरिमा के साथ संपन्न
कपसदा | सांदीपनी एकेडमी अछोटी महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय आवासीय शिविर का प्रथम दिवस 17 दिसंबर 2025 को ग्राम कपसदा में उत्साहपूर्वक एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। शिविर का उद्घाटन ग्राम पंचायत के सरपंच, उपसरपंच, पंचगण, साहू समाज के पदाधिकारियों एवं एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया।
उद्घाटन समारोह में अतिथियों ने एनएसएस के उद्देश्य “नॉट मी बट यू” के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वयंसेवकों को सामाजिक सेवा, अनुशासन, नेतृत्व एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। शिविर के दौरान स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य जागरूकता, सामाजिक सर्वेक्षण, सांस्कृतिक गतिविधियाँ तथा लक्ष्यगीत की प्रस्तुतियाँ दी गईं।
कार्यक्रम में ग्राम कपसदा के सरपंच श्री भूपेंद्र कुंवर, साहू समाज के अध्यक्ष श्री ध्रुव कुमार, उपाध्यक्ष डॉ. मन्नूलाल साहू, महिला साहू समाज की उपाध्यक्ष श्रीमती दुर्गा साहू, शशि प्रकाश (सांदीपनी एकेडमी होमगार्ड) सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर को सफल बनाने में संस्था के संचालक श्री महेंद्र चौबे, प्रशासनिक अधिकारी श्री सुधीर तिवारी, प्राचार्या डॉ. स्वाति श्रीवास्तव, विभागाध्यक्ष डॉ. संध्या पुजारी, आईटीआई हेड श्री डीगेश कुमार साहू, एनएसएस अधिकारी श्रीमती पी. नागरत्नम, सुश्री रेनू साहू, श्री विजय श्री, भागीरथी साहू, अवध वर्मा तथा सभी एनएसएस स्वयंसेवकों का विशेष योगदान रहा।
