डॉ. संदीप कुमार ने इलेक्ट्रोकेमिस्ट्री पर दिया विशेष व्याख्यान, छात्र हुए लाभान्वित

Spread the love

दिनांक

शासकीय दिग्विजय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजनांदगांव के रसायनशास्त्र विभाग द्वारा स्नातकोत्तर (रसायनशास्त्र) के छात्र-छात्राओं के लिए “Electrochemistry” विषय पर एक विशेष अतिथि व्याख्यान का सफल आयोजन किया गया।
इस अवसर पर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, दुर्ग के सहायक प्राध्यापक डॉ. संदीप कुमार को विषय विशेषज्ञ के रूप में आमंत्रित किया गया। उन्होंने इलेक्ट्रोकेमिस्ट्री के मूलभूत सिद्धांतों, उसके व्यावहारिक पहलुओं एवं आधुनिक विज्ञान में उसकी उपयोगिता पर अत्यंत सरल एवं प्रभावी ढंग से विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।
रसायनशास्त्र विभाग द्वारा आयोजित इस व्याख्यान में विद्यार्थियों ने गंभीरता एवं रुचि के साथ सहभागिता की तथा विषयवस्तु को ध्यानपूर्वक आत्मसात किया। यह व्याख्यान विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन एवं विषय की गहन समझ विकसित करने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ।
कार्यक्रम में विभाग के प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में रसायनशास्त्र विभाग की ओर से डॉ. संदीप कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?