ट्रेन में हुड़दंग पर RPF का शिकंजा: 12 किन्नर गिरफ्तार, यात्रियों की शिकायत पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

Spread the love

दुर्ग, 24 मार्च 2026।
रेलवे यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आरपीएफ दुर्ग द्वारा एक सख्त अभियान चलाया गया, जिसके तहत ट्रेन में उत्पात मचाने एवं यात्रियों को परेशान करने की शिकायत पर 12 किन्नरों को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई से रेल यात्रियों के बीच राहत का माहौल है, वहीं अव्यवस्था फैलाने वालों में हड़कंप मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 22 मार्च 2026 को ट्रेन संख्या 12851 बिलासपुर–चेन्नई एक्सप्रेस में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई यात्रियों द्वारा लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर की गई थी, जिसमें कुछ किन्नरों द्वारा जबरन पैसे मांगने एवं अभद्र व्यवहार की सूचना दी गई थी।
सूचना मिलते ही आरपीएफ दुर्ग की टीम ने रायपुर से दुर्ग के बीच ट्रेन में दबिश दी और मौके पर ही 12 आरोपियों को हिरासत में ले लिया। सभी के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है तथा आगे की प्रक्रिया जारी है।
आरपीएफ अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, उत्पात या जबरन वसूली को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी इस प्रकार के अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?