
बलौदाबाजार। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत कुल 87 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 28 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
जारी विज्ञापन के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) के 17 पद, नर्सिंग ऑफिसर के 4 पद, स्टाफ नर्स के 36 पद, एएनएम के 2 पद, काउंसलर के 2 पद, सपोर्ट स्टाफ के 3 पद, जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट के 6 पद, लैब असिस्टेंट के 2 पद तथा साइकोलॉजिस्ट के 5 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अतिरिक्त फिजियोथेरेपिस्ट, ऑडियोलॉजिस्ट, लैब टेक्नीशियन, डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (डेटा), फीडिंग डिमॉन्स्ट्रेटर, अटेंडेंट, कुक कम केयर टेकर एवं सिक्योरिटी गार्ड के एक-एक पद भी शामिल हैं।
यह भर्ती पूर्णतः संविदा आधार पर की जाएगी। आवेदन केवल छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी अर्हताधारी अभ्यर्थियों से आमंत्रित किए गए हैं।
इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र कार्यालय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा (छत्तीसगढ़) को 28 फरवरी 2026 शाम 5 बजे तक केवल पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेज सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।
भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा एवं अन्य शर्तों के लिए जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://balodabazar.gov.in/� का अवलोकन किया जा सकता है।
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇


