
कोरबा, 12 फरवरी 2026।
कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़) द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है। जारी सूचना के अनुसार जिले में कुल 50 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार Dental Surgeon, MO-AYUSH, Physiotherapist, Nursing Officer, Community Health Officer, Staff Nurse, Radiographer, Laboratory Technician, MPW (Male), OT Technician, ANM, Counsellor, Lab Assistant, Jr. Secretariat Assistant (LDC) एवं Security Guard सहित विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।
इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता पद अनुसार निर्धारित की गई है, जिसमें 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा, बीएससी नर्सिंग, जीएनएम, बीपीटी, एमडीएस, बीडीएस, आयुष डिग्री एवं संबंधित पंजीयन अनिवार्य है। वेतनमान भी पदानुसार निर्धारित किया गया है, जो लगभग 10,000 रुपये से 27,500 रुपये प्रतिमाह तक है।
आवेदन पत्र कार्यालयीन समय में 21 दिसंबर 2026 शाम 5:30 बजे तक कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कोरबा में जमा किए जा सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।
अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा भी पदानुसार निर्धारित की गई है। Security Guard पद हेतु आयु 21 से 40 वर्ष तथा अन्य पदों हेतु सामान्यतः 18 से 64 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 की स्थिति में की जाएगी। आरक्षित वर्गों को शासन नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
विस्तृत विज्ञापन एवं आवेदन संबंधी दिशा-निर्देश कार्यालय के सूचना पटल एवं जिला कोरबा की आधिकारिक वेबसाइट www.korba.gov.in पर उपलब्ध हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने पात्र अभ्यर्थियों से समय सीमा के भीतर आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है।👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

