कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने तालाब में छलांग लगाई, मछली पकड़ने की पारंपरिक प्रक्रिया में भाग लिया

Spread the love

नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बेगूसराय में बिहार चुनाव के लिए सभा को संबोधित करने के बाद स्थानीय अंदाज में जनता से जुड़ने की कोशिश की। सभा के बाद राहुल गांधी, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के साथ करीब 3 किलोमीटर दूर एक तालाब पर पहुंचे। यहां राहुल गांधी ने नाव पर सवार होकर तालाब में प्रवेश किया और मछुआरों के साथ मिलकर जाल से मछलियां पकड़ीं। इस दौरान उन्होंने तालाब के पानी में डुबकी भी लगाई। उनके साथ कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार और बेगूसराय सदर से कांग्रेस प्रत्याशी अमिता भूषण भी नाव पर मौजूद थीं।

राहुल गांधी के मछली पकड़ने और तालाब में डुबकी लगाने की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बन गए हैं। स्थानीय लोगों के साथ तालाब में कूदकर डुबकी लगाने की उनकी पह कोशिश राजनीतिक संदेश के रूप में देखी जा रही है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी सिर्फ भाषणों में नहीं, बल्कि जमीन पर उतरकर जनता से जुड़ने का काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?