*सुकमा में पुलिस सेलरी पैकेज का लाभ मिला, घायल आरक्षक को मिले 50 लाख रुपये*

Spread the love

सुकमा जिले में पदस्थ आरक्षक राजेन्द्र कुमार नाग को पुलिस सेलरी पैकेज अंतर्गत 50 लाख रुपये का बीमा राशि मिला है। आरक्षक नाग नक्सल विरोधी अभियान के दौरान आई.ई.डी. की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण और भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक प्रवीण झा ने आरक्षक नाग के परिवार को यह राशि सौंपी। इस मौके पर आरक्षक के पिता गंगाधर नाग और माता दयमती नाग भी मौजूद थे।

यह राशि पुलिस-नक्सली मुठभेड़ के दौरान गंभीर रूप से घायल होने पर मिलने वाले बीमा का हिस्सा है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पुलिस कर्मियों को राहत देने के लिए पुलिस सेलरी पैकेज योजना चलाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?