राजनांदगांव जिले के श्रेष्ठ आपदा मित्र मास्टर ट्रेनर्स पुष्पेंद्र कुमार साहू एवं कुमारी अनुसुइया साहू ने आज कलेक्टर कक्ष में राजनांदगांव कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार यादव से सौजन्य मुलाकात की।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री यादव ने दोनों मास्टर ट्रेनर्स को गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने का अवसर मिलने तथा गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में आपदा मित्रों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनके द्वारा किया जा रहा कार्य न केवल जिले बल्कि राज्य के लिए भी गौरव का विषय है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि दोनों मास्टर ट्रेनर्स भविष्य में भी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करते हुए समाज को सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देते रहेंगे।
मुलाकात के दौरान आपदा प्रबंधन से संबंधित प्रशिक्षण, अनुभव एवं भविष्य की कार्ययोजनाओं पर भी चर्चा की गई। कलेक्टर ने दोनों मास्टर ट्रेनर्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रेरित किया!*
आपदा प्रबंधन में उत्कृष्ट योगदान: आपदा मित्र मास्टर ट्रेनर्स को गणतंत्र दिवस परेड का गौरव, कलेक्टर से की भेंट*

