देश सेवा का अवसर: सिविल डिफेंस वालंटियर बनकर निभाएं सुरक्षा की जिम्मेदारी

Spread the love

राष्ट्र की सुरक्षा में नागरिक सहभागिता को बढ़ावा देते हुए छत्तीसगढ़ प्रशासन ने आम नागरिकों को सिविल डिफेंस वालंटियर बनने का आमंत्रण दिया है। नगर सेना द्वारा यह पहल ऐसे समय में की गई है जब देश की सीमाओं पर हालात तेजी से बदल रहे हैं और आंतरिक सुरक्षा की चुनौतियाँ भी बढ़ती जा रही हैं।

सिविल डिफेंस वालंटियर बनने के लिए डॉक्टर, इंजीनियर, छात्र, नर्स, ड्राइवर, वकील, नाविक, तैराक, सेवानिवृत्त कर्मचारी सहित सभी नागरिक पात्र हैं। इच्छुक उम्मीदवार My Bharat पोर्टल (https://mybharat.gov.in) या नगर सेना कार्यालय, रायपुर में जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर 0771-2418823 पर कॉल किया जा सकता है।

रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक दस्तावेजों में आधार कार्ड, शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्र की प्रति, और दो पासपोर्ट साइज फोटो शामिल हैं।

नगर सेना का कहना है कि सिविल डिफेंस वालंटियर न केवल आपातकाल, आपदा, हवाई हमले, भूकंप या बाढ़ जैसी स्थितियों में प्रशासन का सहयोग करेंगे, बल्कि संकट की घड़ी में खुद भी आत्मरक्षा के लिए तैयार रहेंगे। यह एक ऐसी जिम्मेदारी है जो हर जागरूक नागरिक को निभानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?