एक बार फिर से बिलासपुर के गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में प्री-होली कार्यक्रम के दौरान छात्रों के दो गुटों में झड़प

Spread the love

बिलासपुर | 03 मार्च 2026
होली पर्व से पहले आयोजित प्री-होली कार्यक्रम के दौरान बिलासपुर स्थित गुरु घासीदास विश्वविद्यालय (GGU) परिसर में छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद हो गया। रंग-गुलाल के बीच शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया, जिससे परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्री-होली 5.0 कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राएं उत्साहपूर्वक रंगोत्सव मना रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो बाद में हाथापाई तक पहुंच गई। घटना के दौरान कुछ छात्रों के बीच धक्का-मुक्की और मारपीट हुई। आसपास मौजूद अन्य विद्यार्थियों ने तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया।
बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में परिसर में इस प्रकार की यह दूसरी घटना है, जिससे विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में चिंता देखी जा रही है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी प्रसारित हो रहा है।
विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से मामले की जानकारी ली जा रही है। आधिकारिक बयान की प्रतीक्षा है।
प्रबंधन द्वारा विद्यार्थियों से शांति एवं अनुशासन बनाए रखने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?