जशपुर (छ.ग.) में अतिथि शिक्षकों की भर्ती हेतु अधिसूचना जारी

Spread the love

कलेक्टर कार्यालय, आदिम जाति कल्याण शाखा, जिला-जशपुर (छत्तीसगढ़) द्वारा जिले में संचालित विशेष पिछड़ी जनजातीय (पहाड़ी कोरवा) आवासीय विद्यालय रूपसेरा (भुइँधार), विकासखंड-बगीचा में शैक्षणिक सत्र 2025-26 हेतु अतिथि शिक्षकों की अस्थायी नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। यह नियुक्तियाँ छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से की जाएँगी।

रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:

माध्यमिक स्तर (कक्षा 6वीं से 8वीं तक):

गणित/विज्ञान – 01 पद

सामाजिक विज्ञान – 01 पद

हिन्दी – 01 पद
कुल पद: 03

प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5 तक):

गणित – 01 पद

सामाजिक विज्ञान – 01 पद

हिन्दी – 01 पद
कुल पद: 03

रिक्तियों की संख्या: 06 पद

इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र और आवश्यक दस्तावेजों के साथ 30 मई 2025, शाम 5:30 बजे तक पंजीकृत डाक / स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन भेजने का पता: सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, कलेक्टोरेट परिसर, जिला-जशपुर (छ.ग.)।

आवश्यक योग्यता:

  1. किसी मान्यता प्राप्त संस्था से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 12वीं उत्तीर्ण होनी चाहिए।
  2. मान्यता प्राप्त संस्था से 2 वर्षीय डी.एल.एड / डी.एड डिप्लोमा प्राप्त होना चाहिए।
  3. छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (CG TET Paper I) या केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET Paper I) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

अधिक जानकारी के लिए ऑफिशल वेबसाइट का विकसित जरूर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?