
उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने कहा है कि उनका देश रूस-यूक्रेन युद्ध में रूस का बिना शर्त समर्थन करेगा। उन्होंने प्योंगयांग में रूस की सुरक्षा परिषद के सचिव सर्गेई शोइगु के साथ बैठक के दौरान यह बात कही। रूस के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी शोइगु उत्तर कोरिया और रूस के बढ़ते सैन्य सहयोग के बीच कल उत्तर कोरिया पहुंचे।
बैठक के दौरान, किम ने पुष्टि की कि उत्तर कोरिया यूक्रेन युद्ध सहित सभी महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक मुद्दों पर रूस के रुख और उसकी विदेश नीतियों का बिना शर्त समर्थन करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि उनका देश दोनों देशों के बीच संधि का जिम्मेदारी से पालन करेगा।