भतीजे की हत्या : चाचा ने लोहे की पाइप से हमला कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम…..

Spread the love

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से हत्या का मामला सामने आया है। जहां चाचा ने भतीजे की हत्या कर दी। आरोपी ने मामूली बात पर लोहे की पाइप से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। साथ न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, घटना दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र की है। पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक की उसके घर में हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पुलिस ने मृतक के परिजनों से पूछताछ की तो पता चला कि घटना वाले दिन रावणभाटा जामुल निवासी हेमंत साहू घर में था। इसी दौरान चाचा आशीष साहू के बीच शराब पीने को लेकर विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि हाथापाई शुरू हो गई।

इस बात से आक्रोश चाचा आशीष साहू ने लोहे के पाइप से भतीजे हेमंत साहू पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। घटना में हेमंत साहू खून से लथपथ गंभीर हालत में घायल हो गया, जिसे अचेत अवस्था में ही अस्पताल पहुंचाया गया था। डाॅक्टरों ने जांच के दौरान युवक के मौत की पुष्टि की।

पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर आरोपी चाचा आशीष साहू की तलाश शुरू की। पुलिस ने घटना के करीब 10 घंटे के अंदर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जामुल क्षेत्र में छूपा हुआ था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लोही की पाइप भी जब्त कर ली है। साथ ही उन्हें गिरफ्तार कर रिमांड पर केंद्रीय जेल भेजा गया है।

आरोपी का नाम

आशीष साहू 25 वर्ष निवासी रावणभाठा जामुल थाना। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि शांतिपूर्ण से आपसी विवाद सुलझाएं। नशे की स्थिति में छोटी घटना गंभीर अपराध का रूप ले सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?