
मुंगेली। प्रधानमंत्री स्कूल ऑफ एक्सीलेंस योजना अंतर्गत जिले के विभिन्न संकुलों में योग प्रशिक्षक/खेल शिक्षक/संगीत शिक्षक एवं संगिनी प्रशिक्षक की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जारी सूचना के अनुसार यह नियुक्ति संविदा आधार पर की जाएगी, जिसकी अंतिम तिथि 19 सितम्बर 2025 शाम 5:00 बजे निर्धारित की गई है।
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिले के अंतर्गत कुल 7 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें –
पी.एम. श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मांउपरा पथरिया (योग प्रशिक्षक),
पी.एम. श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय निवारी (योग प्रशिक्षक),
पी.एम. श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शारदा पथरिया (योग प्रशिक्षक),
पी.एम. श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जरहागांव (योग प्रशिक्षक),
पी.एम. श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बहेरघाट पथरिया (योग प्रशिक्षक),
पी.एम. श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़कापारा कोटमी (योग प्रशिक्षक),
पी.एम. श्री माध्यमिक विद्यालय अड़भार पथरिया (संगीत प्रशिक्षक) शामिल हैं।
शैक्षणिक योग्यता
योग/खेल शिक्षक के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उपाधि तथा शारीरिक शिक्षा/योग में डिग्री या डिप्लोमा अनिवार्य है। संगीत प्रशिक्षक हेतु संगीत में स्नातक उपाधि के साथ अनुभव आवश्यक रखा गया है। अनुभव के आधार पर अतिरिक्त अंक भी प्रदान किए जाएंगे।
नियम व शर्तें
केवल छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी ही आवेदन कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया मेरिट सूची व अनुभव अंकों के आधार पर होगी।
अनुबंध अवधि 31 मार्च 2026 तक रहेगी।
चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित मानदेय भुगतान किया जाएगा।
आयु सीमा 01 जनवरी 2025 को न्यूनतम 21 वर्ष व अधिकतम 35 वर्ष रखी गई है।
जिला शिक्षा अधिकारी, मुंगेली ने अभ्यर्थियों से समय पर आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि अपूर्ण आवेदन या समय सीमा के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।**”
अधिक जानकारी के लिए पीडीएफ देखे और ऑफिसिल वेब साइट देखे
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇