अर्जुंदा में मातृत्व सम्मान दिवस का आयोजन, प्रतिभावान विद्यार्थियों की माताओं का हुआ सम्मान

Spread the love

अर्जुंदा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 10 मार्च 2026 को शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुंदा में “मातृत्व सम्मान दिवस” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रतिभावान विद्यार्थियों तथा प्रवीण सूची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं की माताओं को विशेष रूप से आमंत्रित कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अंजलि जोशी, केशरी, पूजा गजेंद्र, पायल निषाद, सुदर्शन साहू एवं रागिनी साहू की माताओं को मंच पर आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सोमाली गुप्ता ने आमंत्रित माताओं को स्टोल, श्रीफल एवं पौधा भेंट कर सम्मान प्रदान किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. सोमाली गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता के पीछे माता के त्याग, संस्कार और मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि मातृत्व केवल परिवार ही नहीं, बल्कि समाज के निर्माण की आधारशिला है। ऐसे कार्यक्रम मातृत्व की गरिमा और नारी शक्ति के महत्व को रेखांकित करते हैं।
कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. दीपिका (सहायक प्राध्यापक) ने किया, वहीं आयोजन व्यवस्था डॉ. कुसुम देवांगन एवं डॉ. प्रभा यादव (व्याख्याता) के द्वारा की गई। अंत में आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित “मातृत्व सम्मान दिवस” कार्यक्रम प्रेरणादायी एवं सफल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?