
बलौदाबाजार। बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, बलौदाबाजार द्वारा 17 नवंबर 2025 को जनपद पंचायत पलारी में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक आयोजित होगा।
कैंप में अलर्ट सिक्योरिटी रायपुर, जिंदल स्टील लिमिटेड तथा मंदिर हसौद रायपुर की ओर से विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को योग्यता, आयु एवं अनुभव के आधार पर चयन का अवसर मिलेगा।
अलर्ट सिक्योरिटी रायपुर – 120 से अधिक पद
सिक्योरिटी गार्ड – 50 पद
योग्यता: 8वीं से स्नातक | आयु: 20–40 वर्ष | वेतन: 10,000–13,000 रु.
असिस्टेंट सुपरवाइजर – 10 पद
योग्यता: 10वीं से स्नातक | आयु: 22–40 वर्ष | अनुभव: 1 वर्ष | वेतन: 11,000–15,000 रु.
सिक्योरिटी सुपरवाइजर – 4 पद
योग्यता: स्नातक/स्नातकोत्तर | अनुभव: 2 वर्ष | आयु: 22–40 वर्ष | वेतन: 14,000–16,000 रु.
टेंडर – 2 पद
योग्यता: स्नातक + टेंडर वर्क अनुभव | आयु: 25–40 वर्ष | वेतन: 10,000–12,000 रु.
एग्जीक्यूटिव – 54 पद
योग्यता: 12वीं से स्नातकोत्तर | आयु: 25–50 वर्ष | वेतन: कमीशन आधारित
जिंदल स्टील लिमिटेड – 44 पद
मार्केटिंग – 4 पद
योग्यता: स्नातक/स्नातकोत्तर | अनुभव: 2 वर्ष | आयु: 22–40 वर्ष | वेतन: 15,000 रु.
कार्यक्षेत्र: रायपुर, दुर्ग
मशीनिस्ट – 40 पद
योग्यता: आईटीआई | आयु: 18–35 वर्ष | अनुभव: 0–2 वर्ष | स्टाइपेंड: 14,000 रु.
कार्यक्षेत्र: रायपुर
मंदिर हसौद रायपुर – 50 पद
टर्नर – 30 पद
फिटर – 10 पद
वेल्डर – 10 पद
(सभी पदों हेतु योग्यता: आईटीआई | आयु: 18–35 वर्ष)
अभ्यर्थियों के लिए निर्देश
कैंप में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार अपने शैक्षणिक प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, फोटो और बायोडाटा साथ लाएं।
इस प्लेसमेंट कैंप का उद्देश्य जिले के युवाओं को स्थानीय स्तर पर बेहतर रोजगार अवसर उपलब्ध कराना है।


