
छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य की जानी-मानी अभिनेत्री मोना सेन को छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में राज्य शासन द्वारा शुक्रवार को आदेश जारी किया गया।
गौरतलब है कि मोना सेन पहले भी फिल्म विकास निगम के बोर्ड में सदस्य रह चुकी हैं और छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के उत्थान में उनका योगदान रहा है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद राज्य के फिल्म जगत से जुड़े कलाकारों और तकनीशियनों ने उन्हें बधाई दी है।
मोना सेन ने अपनी नियुक्ति पर सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे छत्तीसगढ़ी सिनेमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहन देना और क्षेत्रीय सिनेमा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना उनका प्रमुख उद्देश्य रहेगा।
राज्य सरकार की इस नियुक्ति से छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में नया उत्साह देखा जा रहा है।
