शासकीय नवीन महाविद्यालय रिसाली में मनाई गई डॉ. सी. वी. रमन की जयंती

Spread the love

दुर्ग, 07 नवम्बर 2025।
शासकीय नवीन महाविद्यालय रिसाली (छत्तीसगढ़) में आज भौतिक शास्त्र के महान वैज्ञानिक एवं नोबेल पुरस्कार प्राप्तकर्ता डॉ. सी. वी. रमन की जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनुपमा अस्थाना के मार्गदर्शन में तथा डॉ. ममता के संयोजन में किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. ऋतु श्रीवास्तव, सहायक प्राध्यापक, भौतिकी विभाग, ने डॉ. रमन के जीवन परिचय एवं भौतिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने पावर प्वॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से “रमन प्रभाव” की खोज और उसके वैज्ञानिक महत्व की जानकारी दी। डॉ. रमन को इसी खोज के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. ममता, सहायक प्राध्यापक, वनस्पति शास्त्र विभाग, द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के अधिकारी, प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

👉 कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना एवं महान वैज्ञानिकों के योगदान से प्रेरणा प्राप्त करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?