
जामुल। डॉ. मनराखन लाल साहू शासकीय महाविद्यालय, जामुल में 22 सितंबर 2025, दिन सोमवार को “सेवा पखवाड़ा अभियान 2025” के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना (रासेयो) इकाई द्वारा मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. एस. सिंह के मार्गदर्शन और नेतृत्व में संपन्न हुई।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. रमेश कुमार मेश्राम, श्रीमती विनिता परगनिहा एवं श्री पी. हेमा राव द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने जोश और उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया।
छात्राओं की श्रेणी में
प्रथम स्थान : मुस्कान साहू (बी.कॉम तृतीय सेमेस्टर)
द्वितीय स्थान : अंजली वर्मा (बी.कॉम तृतीय सेमेस्टर)
तृतीय स्थान : अर्चिता सिंह (बी.कॉम प्रथम सेमेस्टर) ने प्राप्त किया।
वहीं छात्रों की श्रेणी में
प्रथम स्थान : प्रिंस यादव (बी.एससी. तृतीय सेमेस्टर)
द्वितीय स्थान : प्रेम निर्मलकर (बी.एससी. प्रथम सेमेस्टर)
तृतीय स्थान : टाकेश्वर टंडन (बी.कॉम तृतीय सेमेस्टर) रहे।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्राचार्य डॉ. आर. एस. सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा
“इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संचार करती हैं। सेवा पखवाड़ा अभियान का उद्देश्य भी यही है कि युवा समाज में सेवा, स्वच्छता और सद्भाव का संदेश लेकर आगे बढ़ें।”
इस आयोजन में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों का विशेष सहयोग रहा, जिन्होंने प्रतियोगिता को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
