
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के ससुराल से जुड़े एक ठिकाने पर स्टेट GST विभाग की टीम ने छापेमारी की है। सूत्रों के मुताबिक, कार्रवाई 3 बड़े कोयला कारोबारियों के 10 से अधिक ठिकानों पर की जा रही है, जिनमें महावीर वॉशरी, फिल कोल बिलासपुर और पारस कोल वॉशरी शामिल हैं।

करोड़ों रुपये की GST चोरी के खुलासे की संभावना
बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर शाम से शुरू हुई इस कार्रवाई में करोड़ों रुपये की GST चोरी के खुलासे की संभावना है। GST विभाग की टीम दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है। फिलहाल मामले में कार्रवाई जारी है और लगातार अपडेट सामने आ रहे हैं।


