
B.Ed, D.El.Ed, B.A.B.Ed and B.Sc.B.Ed: रायपुर। राज्य के बी.एड., डी.एल.एड., बी.ए.बी.एड तथा बी.एस.सी.बी.एड. पाठ्यक्रम 2025 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आबंटन हेतु सूची जारी कर दी गई है। इन प्रवेश परीक्षाओं में प्रवेश हेतु अभ्यर्थी एससीइआरटी के वेबसाईट www.scert.cg.gov.in में काउंसलिंग के लिए प्रक्रिया शुल्क का भुगतान कर विकल्प फार्म ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।
संचालक एससीइआरटी ने बताया कि विस्तृत सीट आवंटन कार्यक्रम, आवश्यक दिशा निर्देश, प्रवेश नियम व प्रक्रिया, महाविद्यालयों व संस्थानों की सूची व शुल्क की जानकारी एससीइआरटी रायपुर के वेबसाइट में उपलब्ध है। आबंटन प्रक्रिया व्यापम द्वारा जारी प्री.बी.एड/प्री. डी.एल.एड. परीक्षा 2025 के प्राप्तांक के आधार पर तथा बी.ए.बी.एड./बी.एससी.बी.एड. में शासन द्वारा विगत 07 अगस्त को जारी नियम निर्देशानुसार 10+2 के प्राप्तांक के आधार पर किया जायेगा।
