इग्नू में ऑनलाईन प्रवेश की अंतिम तिथि 30 मार्च, सर्वोधिक प्रवेश पीजीडीआरडी, एमबीए तथा एम.ए. भगवत गीता में

Spread the love

दुर्ग। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन युनिवर्सिटी (इग्नू) नई दिल्ली के जनवरी 2026 सत्र हेतु विभिन्न पाठ्यकमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 30 मार्च निर्धारित है। सभी पाठ्यकमों में प्रवेश एवं प्रवेश शुल्क के भुगतान की प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाईन है। यह जानकारी देते हुए शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग अध्ययन केन्द्र कमांक 1503 के मुख्य समन्वयक डॉ. अभिनेष सुराना ने बताया कि पिछले वर्ष जोड़े गये दो पाठ्यकम एम.ए. भगवत गीता एवं एम.ए. ज्योतिष शास्त्र के अलावा एम.बी.ए. तथा पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन रूरल डेव्हलपमेंट में बड़ी संख्या में लोग प्रवेश ले रहे है। साईंस कॉलेज दुर्ग स्थित इग्नू अध्ययन केन्द्र कमांक 1503 में वर्तमान सत्र में लगभग 25 प्रतिशत अधिक विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। इग्नू के सभी पाठ्यकमों में अनुसचित जाति एवं जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क अध्ययन की सुविधा है।

साईस कॉलेज दुर्ग स्थित इग्नू अध्ययन केन्द्र कमांक 1503 के सहायक समन्वयक डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव एवं डॉ. जी.एस. ठाकुर ने संयुक्त रूप से बताया कि इग्नू में एम.ए. हिन्दी, अंग्रेजी, समाज शास्त्र, इतिहास, राजनीति शास्त्र, लोक प्रशासन, एजुकेशन में प्रवेश की सुविधा उपलब्ध है। इसी प्रकार बी.एस. डब्ल्यू तथा एम.एस.डब्ल्यू, एवं मास्टर ऑफ फूड एण्ड न्यूट्रिशन के पाठ्यकम भी संचालित है। तकनीकी पाठ्यक्रमों में बीसीए, एमसीए, पोस्ट ग्रेजुएट, सटिर्फिकेट इन जियो इन्फॉरमेटिक्स तथा एमएससी जियो इन्फॉरमेटिक्स के पाठ्यकम भी उपलब्ध है। इनके अलावा पीजीडीजीआई, आपदा प्रबंधन में सटिर्फिकेट एवं पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा शामिल है। साईस कालेज, दुर्ग स्थित इग्नू अध्ययन केन्द्र में वर्तमान में 900 से अधिक विद्यार्थी पंजीकृत है। इग्नू की प्री बी. एड प्रवेश परीक्षा 29 मार्च को साईंस कालेज, दुर्ग में आयोजित होगी। इस संबंध में सभी अभ्यार्थियों को प्रवेश पत्र भेजा जा चुका है। इस परीक्षा में लगभग 500 विद्यार्थी शामिल होगें।

डॉ. अभिनेष सुराना के अनुसार वर्तमान में 01 जून से आरंभ होने वाली टर्म एण्ड परीक्षा हेतु विद्यार्थियों द्वारा हस्तलिखित असाइन्मेंट को साईंस कालेज दुर्ग अध्ययन केन्द्र में जमा किया जाना जारी है। विद्यार्थी जितने प्रश्न पत्र में जून की परीक्षा में बैठेगें, उतने प्रश्न पत्रों से संबंधित असाइन्मेंट जमा करना आवश्यक है। प्रायोगिक विषयों की अभ्यास कक्षाएँ जारी है तथा उनकी प्रायोगिक परीक्षा 23 मार्च से आयोजित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?