इग्नू जनवरी 2026 सत्र में ऑनलाईन प्रवेश प्रारंभ, दिसंबर टर्म एण्ड परीक्षा जारी

Spread the love

दुर्ग। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन युनिवर्सिटी (इग्नू) नई दिल्ली के जनवरी 2026 सत्र हेतु विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश आरंभ हो गया है। सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश एवं प्रवेश शुल्क के भुगतान की प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाईन है। यह जानकारी देते हुए शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग अध्ययन केन्द्र क्रमांक 1503 के मुख्य समन्वयक डॉ. अभिनेष सुराना ने बताया कि पिछले वर्ष जोड़े गये दो पाठ्यक्रम एम.ए. भगवतगीता एवं एम.ए. ज्योतिष शास्त्र में बड़ी संख्या में लोग प्रवेश ले रहे है।

साईंस कॉलेज दुर्ग स्थित इग्नू अध्ययन केन्द्र कमांक 1503 के सहायक समन्वयक डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव एवं डॉ. जी.एस. ठाकुर ने संयुक्त रूप से बताया कि इग्नू में एम.ए. हिन्दी, अंग्रेजी, समाज शास्त्र, इतिहास, राजनीति शास्त्र, लोक प्रशासन, एजुकेशन में प्रवेश की सुविधा उपलब्ध है। इसी प्रकार बी.एस.डब्ल्यू तथा एम.एस.डब्ल्यू, एवं मास्टर ऑफ फूड एण्ड न्यूट्रिशन के पाठ्यक्रम भी संचालित है। तकनीकी पाठ्यक्रमों में बीसीए, एमसीए, पोस्ट ग्रेजुएट, सटिर्फिकेट इन जियो इन्फॉरमेटिक्स तथा एमएससी जियो इन्फॉरमेटिक्स के पाठ्यकम भी उपलब्ध है। इनके अलावा पीजीडीजीआई, आपदा प्रबंधन में सटिर्फिकेट एवं पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा शामिल है। साईस कालेज, दुर्ग स्थित इग्नू अध्ययन केन्द्र में वर्तमान में 900 से अधिक विद्यार्थी पंजीकृत है।

मुख्य समन्वयक डॉ. सुराना के अनुसार वर्तमान में टर्म एण्ड 2025 दिसंबर की परीक्षाएँ जारी है। इन परीक्षाओं में इग्नू द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक डॉ. अरविन्द शुक्ला एवं डॉ. विनोद कुमार साहू लगातार परीक्षा कक्षों का निरीक्षण कर रहे है। इन परीक्षाओं में लगभग 400 से अधिक परीक्षार्थी शामिल हो रहे है। 14 जनवरी तक इग्नू अध्ययन केन्द्र प्रातः 10. 00 बजे से शाम 5.00 बजे तक खुला रहेगा। इस अवधि के दौरान कोई भी अभ्यर्थी स्वयं उपस्थित होकर कोई जानकारी प्राप्त कर सकता है अथवा अपनी शंका का समाधान कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?