हाईटेक सेक्स रैकेट का हुआ खुलासा, WhatsApp पर होता था पूरा डील, बाहर से बुलायी जाती थी लड़कियां, तीन गिरफ्तार

Spread the love

पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित देह व्यापार रैकेट का खुलासा किया है। चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के केलो बिहार कॉलोनी में किराए के मकान में चल रहे इस अवैध धंधे में दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीन महिलाओं को मौके से बरामद किया गया है।

 

रायगढ़ 2 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में देह व्यापार जैसे संगठित अपराधों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई किए जाने के बावजूद इस अवैध धंधे पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग पा रहा है। आए दिन प्रदेश के अलग-अलग जिलों से ऐसे मामलों का खुलासा हो रहा है। इसी कड़ी में रायगढ़ जिले में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत की गई।

पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि केलो बिहार कॉलोनी में स्थित संतोष सोनी के मकान में किराएदार के रूप में रह रहा डिंपी उर्फ राहुल इजारदार बाहर से महिलाओं को बुलाकर अनैतिक देह व्यापार का संचालन कर रहा है। सूचना में यह भी बताया गया कि यहां नियमित रूप से ग्राहकों को बुलाया जाता है और तय रकम के बदले महिलाओं से देह व्यापार कराया जाता है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल इसकी जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ शशि मोहन सिंह को दी गई।

एसएसपी के निर्देश पर थाना चक्रधरनगर पुलिस और साइबर पुलिस थाना की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करने का निर्णय लिया, ताकि आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा जा सके और ठोस साक्ष्य जुटाए जा सकें। पुलिस ने पहले एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर तय रकम के साथ उक्त मकान में भेजा। मकान के अंदर पहुंचने पर पाइंटर ने देखा कि वहां तीन महिलाएं मौजूद थीं और देह व्यापार की बातचीत की जा रही थी।

जैसे ही पाइंटर से पूर्व निर्धारित संकेत मिला, पुलिस टीम ने तत्काल मकान को चारों ओर से घेर लिया और अचानक छापामार कार्रवाई की। छापे के दौरान मौके से डिंपी उर्फ राहुल इजारदार और उसके एक अन्य साथी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मकान के अंदर से तीन महिलाओं को भी बरामद किया, जिन्हें बाद में सुरक्षित स्थान पर भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?