
ठेलकाडीह। ग्राम ठेलकाडीह में मां दुर्गा एवं दशहरा उत्सव समिति के तत्वाधान में प्रथम वर्ष भव्य दशहरा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। आयोजन समिति ने बताया कि दिनांक 01 अक्टूबर 2025 बुधवार को गुरुघासीदास शासकीय उच्च माध्यमिक शाला मैदान ठेलकाडीह में सांस्कृतिक संध्या का भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा। रामलीला संख्या शाम 6 बजे से प्रारंभ होगी जिसके बाद रात 8 बजे से सुप्रसिद्ध कलाकार सुनील सोनी का सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। इस ऐतिहासिक प्रथम आयोजन के मुख्य अतिथि होंगे छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा ग्रामोद्योग विधि एवं विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद संतोष पांडे जी करेंगे। आयोजन में पर्यटन मंडल अध्यक्ष नीलू शर्मा, डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता स्वामी बघेल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक रामजी भारती, वरिष्ठ नेता खूबचंद पारख, भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, पूर्व विधायक विनोद खांडेकर एवं सरोजनी बंजारे, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका खम्मन ताम्रकर, उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य अतिथि शामिल होंगे। गांव के सरपंच श्रीमति शकुन यदु, उपसरपंच बंशी लाल जांगड़े और समस्त ग्रामवासी इस आयोजन की भव्य स्वरूप देने में जुटे हुए हैं। समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यगणों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस प्रथम भव्य दशहरा उत्सव को सफल बनाने की अपील की है।