भिलाई में आयोजित फुल कॉन्टैक्ट कराते बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा संपन्न

Spread the love

खिलाड़ियों की स्टैमिना, तकनीक और फाइटिंग स्किल का हुआ मूल्यांकन


दुर्ग। दिनांक 22.06.2025 रविवार को मार्शल आर्ट्स की संस्था कारा-कु-जु-बो-काई-कान फुल कॉन्टैक्ट कराते द्वारा कलर बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, हाउसिंग बोर्ड भिलाई में संस्था के डायरेक्टर सेंसाई गिरीराव के मार्गदर्शन में सीनियर परीक्षक रामकुमार पांडे, मनोज नेताम, श्रवण साहू, भरत साहू, सुभाष सोनी, लक्ष्मी तिवारी एवं सहायक परीक्षक रौनक बेहरा, रोशन बेहरा, जी. श्रीहर्ष, वाय. काव्यांश की देख रेख में संपन्न हुआ।
इस ग्रेडिंग परीक्षा में मुख्य रूप से खिलाड़ियों का स्टैमिना, बॉडी कंडीशनिंग, काता, कुमीते, एटिकांस एवं फुल कांटेक्ट फाइट की पावर और तकनीक को परखा गया।
अंत में ग्रेडिंग परीक्षा में उत्तीर्ण सभी छात्र-छात्राओं को बेल्ट व प्रमाणपत्र वितरित किया गया।
ग्रेडिंग परीक्षा के सफल छात्र-छात्राएं निम्न है:
ब्राउन-2 बेल्ट: आद्या चंद्राकर।
ब्राउन-1 बेल्ट: रावी देशमुख, परीक्षित कल्पाण्डे, खुशी तिवारी, हिमांश छिब्बर, आराध्य ताम्रकार।
डार्क ग्रीन-3 बेल्ट: समीक्षा साहू, वरेण्य चंद्राकर, तरणवीर ढींगरा।
डार्क ग्रीन-2 बेल्ट: गीतिका साहू, अदिति शर्मा, लक्ष्य गुप्ता, तृषा जैन।
डार्क ग्रीन-1 बेल्ट: शिवांगिनी गंधर्व, निशा यादव
यलो-2 बेल्ट: उदयराज चंद्राकर, दीप सिन्हा, हिमाक्ष साहू, दक्ष नाग।
यलो-1 बेल्ट: हर्षिता सिंह।
डार्क ब्लू-2 बेल्ट: कपीश सूरी, प्रीतिशा मजूमदार, पारुल त्रिपाठी।
डार्क ब्लू-1 बेल्ट: लवित्र साहू, ऋद्धि टंडन।
ऑरेंज बेल्ट: वीनस तिरहुती, आकाश प्रसाद, पीयूषी देवांगन, शताक्षी बलोधी, समृद्धि प्रधान।

इस सफल आयोजन ने प्रतिभागियों में आत्मविश्वास को बढ़ाया और उन्हें भविष्य की प्रतियोगिताओं हेतु प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?