दुर्ग पुलिस की सायबर ठगी पर बड़ी कार्रवाई: म्यूल अकाउंट के जरिए ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

दुर्ग : सायबर अपराधों पर सख्त रुख अपनाते हुए दुर्ग पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। थाना पद्मनाभपुर पुलिस ने भारत सरकार के समन्वय पोर्टल से मिली शिकायत के आधार पर एक म्यूल अकाउंट के जरिए सायबर ठगी करने वाले आरोपी को अभिरक्षा में लिया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी रोहित कुमार श्रीवास्तव (25 वर्ष), निवासी आनंद विहार, पोटिया चौक, पद्मनाभपुर, ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र में खाता खुलवाया था। वह इस खाते का उपयोग ऑनलाइन ठगी से प्राप्त रकम को हासिल करने के लिए करता था। जांच में खुलासा हुआ कि 22 मार्च 2025 को आरोपी के खाते में ₹23,310 की ठगी की रकम ट्रांसफर हुई थी।

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 403/25, धारा 317(2), 318(4) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी के बैंक डिटेल्स खंगाले जा रहे हैं और आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?