अंधे कत्ल की गुत्थी को दुर्ग पुलिस ने 12 घंटे से भी कम समय में सुलझा लिया..

Spread the love

खेत में पानी को लेकर पुरानी रंजिश में धारदार हथियार से हत्या, आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग। थाना रानीतरई क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी को दुर्ग पुलिस ने 12 घंटे से भी कम समय में सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। खेत में पानी डालने की बात को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश के कारण एक व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी।

खेत में मिला था शव, सिर और गर्दन पर थे गहरे घाव
पुलिस के अनुसार 21 फरवरी 2026 को ग्राम केंवरा स्थित कृषि खेत में एक व्यक्ति के मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही Chhattisgarh Police की थाना रानीतरई टीम मौके पर पहुंची।

प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान अमर सिंह साहू के रूप में हुई। उसके सिर और गर्दन पर गंभीर चोट के निशान पाए गए। जांच में सामने आया कि खेत में पानी डालने को लेकर मृतक और आरोपी के बीच पहले से विवाद चल रहा था।

12 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार
मामले में अपराध क्रमांक 21/2026 धारा 103 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। साक्ष्य संकलन, घटनास्थल निरीक्षण और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर संदेही मोहन लाल सिन्हा (48 वर्ष), निवासी ग्राम केंवरा, थाना रानीतरई, जिला दुर्ग को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से एक धारदार हथियार भी जब्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?