दुर्ग में जिला पंचायत सदस्य के पति का हाईवोल्टेज ड्रामा, पुलिस से गाली-गलौज; FIR दर्ज

Spread the love

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में वाहन चेकिंग के दौरान जिला पंचायत सदस्य के पति द्वारा किए गए हाईवोल्टेज ड्रामे का मामला सामने आया है। शराब के नशे में गाड़ी चला रहे युवक को छुड़ाने पहुंचे दंपती ने पुलिस कार्रवाई में हस्तक्षेप किया और पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज करते हुए धमकी देने का आरोप है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक, यह मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का है। यातायात प्रभारी पी.डी. चंद्रा ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार 11 मार्च की रात पुलिस टीम शहर में वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। टीम में आरक्षक भुमिंद्र वर्मा, नीलकंठ यदु और विनीत तिवारी शामिल थे। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलगांव चौक में शाम करीब 7 बजे से रात 10 बजे तक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।
इसी दौरान पुलिस ने वेगनआर कार चालक तुलसीराम को रोका। जांच के दौरान चालक शराब के नशे में पाया गया और ब्रीथ एनालाइजर से परीक्षण कर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की तैयारी की जा रही थी।

कार्रवाई के बीच पहुंचे दंपती
करीब रात 9:15 बजे जिला पंचायत सदस्य आशा मिश्रा अपने पति विक्की मिश्रा के साथ मौके पर पहुंचीं। आरोप है कि पहुंचते ही उन्होंने पुलिस कार्रवाई में दखल देना शुरू कर दिया। विक्की मिश्रा ने खुद को जनप्रतिनिधि बताते हुए पुलिस से कहा कि उसके आदमी को पकड़ने का अधिकार पुलिस को नहीं है।
इस दौरान पुलिसकर्मियों और विक्की मिश्रा के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जो कुछ ही देर में गाली-गलौज तक पहुंच गई।

आरक्षक को दी धमकी, धक्का-मुक्की का आरोप
पुलिस के अनुसार विक्की मिश्रा ने ड्यूटी पर तैनात आरक्षक विचारदास कुलदीप को गाली दी और जान से मारने की धमकी भी दी। मौके पर धक्का-मुक्की होने की भी बात सामने आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हंगामे के दौरान आरोपी ने भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति के साथ हाथ-मुक्के से मारपीट भी की।

शराबी चालक को कार सहित भगा दिया
पुलिस की शिकायत में कहा गया है कि हंगामे के दौरान शराब के नशे में वाहन चला रहे चालक तुलसीराम को कार सहित मौके से भगा दिया गया, जिससे उसके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत की जाने वाली कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी।
मामले में यातायात पुलिस की शिकायत पर पुलगांव थाना में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?