रात में छलकाया जाम, सुबह इस हाल में मिला युवक, देखकर पुलिस भी दंग रह गई दंग, इलाके में फैली सनसनी…..

Spread the love

आरंग। मंदिरहसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुकरा से सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। मौके पर पुलिस के आलाधिकारी, फॉरेंसिक की टीम पहुंच गई है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए आरंग भेज दिया गया है। मृतक की पहचान सुरेश धीवर (उम्र 45 वर्ष) के रूप में हुई है। मृतक के सिर पर चोट के गंभीर निशान है।

जानकारी के अनुसार सुरेश कुछ लोगों के साथ बैठकर जाम छलकाए। लेकिन आज सुबह सुरेश की लहूलुहान हालत में लाश मिली। गांव वाले शव को देखकर दंग रह गए। घटना के बाद से गांव का ही संदिग्ध फरार है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?