खुले में शराब पीना पड़ा महंगा: पुलगांव थाना क्षेत्र में 54 लोगों पर कार्रवाई

Spread the love

दुर्ग जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। जनवरी माह में दर्ज कुल 117 प्रकरणों में से 54 मामले खुले में शराब पीने से संबंधित पाए गए हैं।
पुलगांव क्षेत्र में बार, ढाबों और रेस्टोरेंट की पर्याप्त संख्या होने के बावजूद कुछ लोग सड़क किनारे, गलियों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर शराब सेवन करते पाए गए। इस पर पुलगांव पुलिस ने छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 36(च) एवं 36(च)1 के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान जिन व्यक्तियों पर प्रकरण दर्ज किए गए, उनमें मनीष देशमुख, प्रदीप देशलहरे, यशवंत निषाद, चरण ठाकुर, राजा राजपूत, हरशु यादव, ओमकार निर्मलकर, मोरध्वज निषाद, सागर साहू, नवीन यादव, मनोज यादव, रेखराम यदु, अशोक यादव, चतुर सिंह निषाद, सोमसिंग, मानसिंग मेश्राम, संतोष ध्रुवे, गोवर्धन साहू, नागेंद्र तुरकर, योगेश सोना, चंद्रप्रकाश उर्फ अंकुर, लीलाधर साहू, पिंटू कुमार मंदावी, वेंकटेश गोस्वामी, रामकुमार कोल, विनोद यादव, नितीश कुमार, हेमंत चंद्राकर, गोपेंद्र चंद्राकर, पुरेंद्र दास मानिकपुरी, राहुल यादव, पुनम लाल साहू, टिकेश्वर साहू, योगेश चंद्राकर, राजेश यादव, भरत धनकर, राहुल साहू, रमन सिंह, भरत सहगल, दिनेश चंद्राकर, योगराज टंडन, अनिकेत पारकर, रघुनाथ ठाकुर, सागर यादव, बस्तम यादव, गोपीचंद निषाद, डोमार साहू, भुखउ राम यादव, लेकेश्वर साहू, राजेश साहू उर्फ लिकेश साहू, छत्तर साहू, पीलेश्वर साहू, प्रमोद कुमार साहू एवं लोकेश साहू शामिल हैं।
यह कार्रवाई “ऑपरेशन विश्वास” अभियान के अंतर्गत की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर जिले में नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस द्वारा रात्रिकालीन गश्त और सघन चेकिंग की जा रही है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों के विरुद्ध आगे भी नियमित रूप से कार्रवाई जारी रहेगी। फरवरी माह में अब तक 18 व्यक्तियों पर इसी प्रकरण में कार्रवाई की जा चुकी है।
पुलिस ने आम नागरिकों से कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं सार्वजनिक स्थलों पर शराब सेवन से परहेज करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?