
कवर्धा 4 फरवरी 2026। कवर्धा में 7 करोड़ रूपये का धान चूहा और कीड़े खा गये। जिला विपणन अधिकारी के इस बयान के बाद सूबे में गरमायी राजनीति के बाद सरकार ने कड़ा एक्शन लिया है। बगैर किसी पुष्टि के बयान देने पर छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ ने जिले जिला विपणन अधिकारी अभिषेक मिश्रा को निलंबित कर दिया है।
गौरतलब है कि कवर्धा जिले में धान संग्रहण केंद्र से करोड़ों रूपये के धान गायब मिला था। जिस पर जिला विपणन अधिकारी अभिषेक मिश्रा ने धान के इस शार्टेज पर मीडिया में चूहों और कीड़ों द्वारा खा लिये जाने की बात कही थी। डीएमओं के इस बयान के बाद सूबे की राजनीति गरमा गयी थी, कांग्रेस ने अफसर के इस बयान के बाद सरकार को घेरना शुरू कर दिया था।
बगैर किसी पुष्टि के दिये इस बयान को शासन ने गंभीर कदाचार माना है। इसे विपणन संघ कर्मचारी सेवा नियमावली की कंडिका 18 का उल्लंघन बताते हुएडीएमओें अभिषेक मिश्रा को निलंबित कर दिया है। जारी आदेश में निलंबित डीएमओं अभिषेक मिश्रा को जिला विपणन कार्यालय बिलासपुर अटैच कर दिया गया है।



