वनरक्षक (खेल कोटा) महिला पद हेतु सीधी भर्ती : आवेदन आमंत्रित

Spread the love

जगदलपुर, 25 सितम्बर।
छत्तीसगढ़ राज्य शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अंतर्गत जगदलपुर वृत्त, बस्तर कार्यालय द्वारा वनरक्षक (खेल कोटा) महिला पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस संबंध में जारी विज्ञापन के अनुसार कुल 02 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। चयन हेतु राष्ट्रीय स्तर के खेलों में प्रमाणित उपलब्धि प्राप्त महिला उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

आवेदन पत्र 13 अक्टूबर 2025 (सोमवार) सायं 5.00 बजे तक कार्यालय नोडल अधिकारी, कार्यालय मुख्य वन संरक्षक, जगदलपुर वृत्त, बस्तर (पिन कोड 494001) के पते पर पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजे जा सकते हैं। कार्यालय में सीधे प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।

रिक्तियों का विवरण:

क्रमांक खेल का नाम महिला पुरुष योग

1 कबड्डी 01 01 02
2 तीरंदाजी 01 01 02
कुल 02 02 04

महत्वपूर्ण बिंदु:

  1. पदों की संख्या परिस्थितियों के आधार पर परिवर्तित हो सकती है।
  2. भर्ती प्रक्रिया छ.ग. शासन तृतीय श्रेणी (अभिकारी वर्गीय) वन सेवा भर्ती नियम 2012 के अनुसार की जाएगी।
  3. चयनित अभ्यर्थियों को 3 वर्ष की परिवीक्षा अवधि में नियुक्त किया जाएगा।
  4. आवेदन पत्र एवं विस्तृत नियमावली विभागीय वेबसाइट www.cgforest.com / www.forest.cg.gov.in पर उपलब्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?