🔘बकाया न पटाने पर निगम की बड़ी कार्रवाई, हटरी बाजार की दुकान सील,

Spread the love

🔘₹1 लाख 77 हज़ार बकाया पर सख्ती: इंदिरा मार्केट में दुकान सीलबंद,

🔘नोटिस के बाद भी नहीं जमा किया टैक्स, निगम ने की सीलिंग कार्रवाई,

🔘आयुक्त के निर्देश पर निगम का एक्शन, हटरी बाजार में कार्रवाई तेज,

दुर्ग/ 25 मार्च/ नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत लंबे समय से बकाया राशि नहीं जमा करने वाले दुकानदारों पर निगम द्वारा सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में इंदिरा मार्केट स्थित हटरी बाजार में महाराज रेडीमेट दुकान संचालक पार्वती पंडो एवं नारायण पंडो द्वारा अपनी दुकान का ₹1 लाख 77 हज़ार की बकाया राशि नगर निगम में जमा नहीं की गई थी।

नगर निगम द्वारा संबंधित दुकान संचालक को पूर्व में नोटिस जारी कर बकाया राशि जमा करने हेतु निर्देशित किया गया था, किन्तु संचालक द्वारा न तो नोटिस का कोई जवाब दिया गया और न ही बकाया राशि का भुगतान किया गया।लगातार अनदेखी के चलते निगम प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया।

आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर मंगलवार शाम को राजस्व विभाग, बाजार विभाग एवं लाइसेंस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर इंदिरा मार्केट हटरी बाजार स्थित उक्त महाराज रेडीमेट दुकान को सील करने की कार्रवाई की गई।

कार्रवाही को लेकर निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने कहा कि नगर निगम के राजस्व की वसूली सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिन दुकानदारों द्वारा बार-बार नोटिस के बावजूद बकाया राशि जमा नहीं की जा रही है, उनके विरुद्ध इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

उन्होंने सभी दुकानदारों से अपील की है कि वे समय पर अपने बकाया करों का भुगतान करें, जिससे अनावश्यक कार्रवाई से बचा जा सके।कार्रवाही के दौरान सहायक राजस्व अधिकारी थानसिंग यादव,चंदन मनहरे,राम खिलावन शर्मा,पवन नायक सहित टीम उपस्थित थे/जन संपर्क/राजू बक्शी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?