
रायपुर, 2026।
कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, रायपुर (छत्तीसगढ़) द्वारा भारत शासन की स्वीकृत मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती हेतु संक्षिप्त विज्ञापन जारी किया गया है। योजना के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ के मूल/स्थानीय निवासी अभ्यर्थियों से ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 16 फरवरी 2026 सायं 05:00 बजे तक निर्धारित की गई है।

कार्यालय का पता पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, रोजगार कार्यालय के बाजू, राजभवन के पास, रायपुर है। अधिक जानकारी हेतु दूरभाष क्रमांक 0771-4033397 तथा ईमेल dwcdraipur@gmail.com एवं icpsraipur@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
विभिन्न पदों का विवरण
जिला बाल संरक्षण इकाई अंतर्गत सहायक सह कम्प्यूटर ऑपरेटर का 1 पद (वेतन 13,240 रुपये) तथा बाह्यपहुंच कार्यकर्ता के 2 पद (वेतन 10,592 रुपये) स्वीकृत हैं।
शासकीय बाल देखरेख संस्थाओं में हाउसफादर/हाउसमदर के 6 पद (14,564 रुपये), स्टोरकीपर सह लेखापाल का 1 पद (18,536 रुपये), पीटी इंस्ट्रक्टर सह योग प्रशिक्षक के 4 पद (10,000 रुपये), एजुकेटर के 2 पद (10,000 रुपये), कला एवं क्राफ्ट सह संगीत शिक्षक के 3 पद (10,000 रुपये), रसोईया के 4 पद (9,930 रुपये) तथा सहायक सह चौकीदार के 6 पद (7,944 रुपये) भरे जाएंगे।
इसी प्रकार चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के अंतर्गत केसवर्कर के 3 पद (16,000 रुपये) स्वीकृत हैं। कुल मिलाकर 32 पदों पर संविदा भर्ती की जाएगी।
चयन प्रक्रिया एवं अन्य जानकारी
विज्ञापित पदों की विस्तृत जानकारी, आवेदन पत्र, निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, आवश्यक अर्हताएं, आयु सीमा, परीक्षा आयोजन, चयन प्रक्रिया एवं अन्य महत्वपूर्ण निर्देश रायपुर जिले के आधिकारिक वेबपोर्टल raipur.gov.in पर उपलब्ध हैं।
विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि रिक्त पदों की संख्या में आवश्यकतानुसार परिवर्तन किया जा सकता है।
इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की गई है।

