
गरियाबंद, 29 अगस्त 2025।
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, गरियाबंद द्वारा जिले के विभिन्न स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में रिक्त पदों पर संविदा भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत व्याख्याता (गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन, जीव विज्ञान, समाज विज्ञान, संस्कृत), सहायक शिक्षक, कम्प्यूटर शिक्षक एवं प्रयोगशाला सहायक सहित कई पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन के अनुसार, संविदा पदों पर नियुक्ति 11 माह की अवधि हेतु की जाएगी। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्संथियों सबंधित विद्यालयों में अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। चयन मेरिट सूची एवं दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।
रिक्त पदों का विवरण
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय गरियाबंद में कुल 5 पद
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय छुरा में कुल 7 पद
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मैनपुर में कुल 5 पद
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय देवभोग में कुल 6 पद
सभी पदों के लिए संविदा मासिक मानदेय ₹19,500 से लेकर ₹38,100 तक निर्धारित है
अधिक जानकारी के लिए pdf देखे
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
अधिक जानकारी एवं विस्तृत विज्ञापन जिला गरियाबंद की आधिकारिक वेबसाइट gariband.gov.in पर उपलब्ध है।