बच्चा चोर गैंग : ओडिशा से आया दस लोगों का गिरोह, बोरी में भरकर ले जा रहा था बच्चा, साढ़े 3 लाख रुपये में बेचने की थी डील, ऐसे पकड़ाया…..

Spread the love

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के जूटमिल थाना क्षेत्र बच्चा चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अज्ञात व्यक्ति ने अंधेरे का फायदा उठाकर एक मकान से बच्चे को चोरी करने की कोशिश की, जहां दरवाजा नहीं था और केवल पर्दा लगा हुआ था। बताया जा रहा कि ओडिशा से दस लोगों का गिरोह बच्चा चोरी करने आया था, जिसमें से एक आरोपी पकड़ में आया है। जुटमिल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्या है मामला

मामला जुट मिल थाने के टिकरापारा मोहल्ले का है। टुर्कूमुड़ा के वार्ड नंबर 41 टिकरापारा में रहने वाला राज सारथी अपने परिवार के साथ सो रहा था। उनके साथ उनका 10 माह का बच्चा भी था। इसी बीच घर में चोर घुसे और चुपके से बच्चे को बोरी में भरकर ले जाने लगे। तभी बच्चा रोने लगा। बच्चे की रोने की आवाज सुनकर परिजन उठ गए।

घर में घुसा बच्चा चोर

चोर पकड़ा गया उन्होंने देखा चोर मासूम को उठाकर ले जा रहा था। उन्होंने शोर मचाया आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और चोर के हाथ-पैर बांधकर उसकी खूब पिटाई की। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चोर का गिरफ्तार किया।

पूछताछ में उसकी पहचान सुरेश मुंडा (42 साल) के रूप में हुई। उसने बताया ओडिसा का रहने वाला है। इस बच्चे को वो ओडिसा में कृष्णा नाम के शख्स को बेचने वाला था। जिसकी साढ़े 3 लाख में डील हुई थी। बताया जा रहा है उसके साथ और भी लोग थे लेकिन वो फरार हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार करीब दस लोगों का गिरोह बच्चा चोरी करने आया था। मामले में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?