छत्तीसगढ़ के एकमात्र संगीत विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति
प्रोफेसर लवली शर्मा बनीं खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति
खैरागढ़, छत्तीसगढ़ — राज्य के एकमात्र संगीत विश्वविद्यालय, इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ को नया कुलपति मिल गया है। राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री रामेन डेका ने प्रोफेसर लवली शर्मा को विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है। इस संबंध में राजभवन द्वारा आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।
फिलहाल विश्वविद्यालय का कार्यभार कार्यवाहक कुलपति के रूप में संभागायुक्त संभाल रहे थे। अब स्थायी नियुक्ति के साथ विश्वविद्यालय को नया नेतृत्व मिल गया है।
प्रोफेसर लवली शर्मा वर्तमान में उत्तर प्रदेश स्थित दयालबाग एजुकेशन इंस्टीच्यूट में प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं। संगीत एवं शैक्षणिक क्षेत्र में उनका गहरा अनुभव रहा है, जो विश्वविद्यालय को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सहायक होगा।
राज्य के सांस्कृतिक और शैक्षणिक क्षेत्र के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
